समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड की राजधानी में प्रेम संबंध में रिश्तों का कत्ल करने का एक मामला सामने आया है। जिसमें पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक के भाई द्वारा दी तहरीर पर पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान मालूम हुआ है कि महिला व प्रेमी को अवैध संबंध बनाते समय पति ने देख लिया था, इस लोकलाज के डर से दोनों ने चुन्नी के सहारे गला घोंट कर हत्या कर दी।
रायवाला थाना पुलिस को 24 मई को जितेन्द्र नेगी ने तहरीर के माध्यम से जानकारी दी की विगत 10 मई की रात को उसके भाई दीपक नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। तहरीर में उसने बताया कि उसे शक है कि उसके भाई की हत्या उसकी भाभी ने अपने प्रेमी सतेन्द्र नेगी के साथ मिलकर की है। तहरीर के आधार पर थाना रायवाला के थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने मामले की जांच शुरु कर दी। आपको बता दें कि पुलिस द्वारा 11 मई को मृतक दीपक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई भी की गयी थी।
थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में एसएसपी देहरादून, एएसपी ग्रामीण व सीओ ऋषिकेश को अवगत करवाकर दीपक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी ली गयी। रिपोर्ट में दीपक की मृत्यु गला दबाकर दम घुटने के कारण निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर 25 मई को पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी व ठेकेदार सतेन्द्र सिंह नेगी को बयान हेतु थाने पर बुलाया गया। इस बीच एसओजी ग्रामीण द्वारा उपलब्ध करायी गयी लोकेशन व सीडीआर रिपोर्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि मृतक दीपक की पत्नी अमिता का ठेकेदार सतेन्द्र सिंह नेगी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के द्वारा शक्ति दिखाये जाने पर दीपक की पत्नी अमिता और प्रेमी सतेन्द्र टूट गये और सारी सच्चाई सामने आ गयी।
पुलिस के अनुसार 2021 में एक काम के दौरान ठेकेदार सतेन्द्र नेगी की बातचीत दीपक की पत्नी अमिता से हो गयी और कई बार दोनों की सहमति से शारिरिक संवध भी बनाये गये। 10 मई को अधिक शराब पीने के कारण ठेकेदार को अधिक नशा हो गया तो वो करीब 11ः45 बजे दीपक के घर उसकी पत्नी अमिता से मिलने गया। इस दौरान दीपक ने अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाते समय उसे देख लिया। जिस पर उनमें बहसबाजी होने लगी। सतेन्द्र ने बताया कि दीपक उन्हें बदनाम करने की बात कहने लगा। जिस पर दोनों बदनामी से डर गये। जिस कारण सतेन्द्र ने एक चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। इस दौरान दीपक की नाक से खून आने लगा और उसने दम तोड़ दिया। बाद में उसने अमिता के साथ उसके शव को उठाकर अंदर कमरे में बैड रख दिया। सतेन्द्र ने अमिता को समझाया कि वह घर में सबको बताये की दीपक को हार्टअटैक आया है। इसके बाद वह वहां से भाग गया। बाद में सुबह करीब 3 बजे अमिता ने अपने देवर को फोन पर सूचना दी की दीपक कुछ नहीं बोल रहे है और उसके नाक से खून भी निकल रहा है। सूचना मिलने पर सभी परिजन घर पर एकत्रित हो गये और दीपक को अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अमिता व सतेन्द्र नेगी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















