बाडी में गुड हार्माेन्स रिलीज करते हैं जो ब्रेन को फील गुड महसूस कराते है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जो फूड आपके क्रेविंग को ट्रिगर करते हैं उन खाने की चीजों को अपनी टेबल से दूर रखें. बेहतर होगा अगर आप इन चीजों को घर पर ही ना लेकर आएं। ऐसा करने से आपकी नजर उन पर नहीं जाएगी और आप इन्हें बार-बार नहीं खाएंगे।

मीठा ज्यादा खाने से कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ता है
क्रेविंग किसी चीज को खाने की तेज लालसा को कहा जाता है. लोगों में कार्ब के प्रति क्रेविंग काफी आम है. खासतौर पर वैसी चीजें जो मीठी हों। ईटदिस के मुताबिक, जब हम स्वीट कार्ब खाते हैं तो बाडी में गुड हार्माेन्स रिलीज करते हैं जो ब्रेन को फील गुड महसूस कराते हैं और इसी वजह से इसकी क्रेविंग कई बार कंट्रोल से बाहर हो जाती है। लेकिन मीठी चीजों या कार्ब के अधिक सेवन के कई साइड इफेक्ट भी होते हैं और ये सेहत को कई तरह से नुकसान पहुचा सकते हैं. तो अगर आप भी शुगरी कार्बाेहाइड्रेट की क्रेविंग से परेशान रहते हैं और इसे कंट्रोल नहीं कर पा रहे तो आप इन सिंपल उपायों की मदद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होगी, जानिए कैसे होती है मां की पूजा, मंत्र और स्तोत्र

कार्ब क्रेविंग से बचने के उपाय

इन चीजों को खाने की टेबल से रखें दूर – जो फूड आपके क्रेविंग को ट्रिगर करते हैं उन खाने की चीजों को अपनी टेबल से दूर रखें। बेहतर होगा अगर आप इन चीजों को घर पर ही ना लेकर आएं। ऐसा करने से आपकी नजर उन पर नहीं जाएगी और आप इन्हें बार बार नहीं खाएंगे।

प्रोटीन के साथ खाएं – कार्ब के साथ अगर आप प्रोटीन को पेयर कर खाएंगे तो यह ब्लड में फैट और कार्ब को तुरंत घुलने में मदद करेगा और आप अधिक देर पर भरा महसूस करेंगे।

लो कार्ब फूड खाएं: अगर आपको बहुत अधिक फूड क्रेविंग हो रही है तो आप लो कार्ब फूड को अपनी डाइट में शामिल करें. ऐसा करने से आपकी क्रेविंग भी कंट्रोल में रहेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे. वजन भी कंट्रोल में रहेगा।

यह भी पढ़ें -   25 मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कैल्शियम की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण

फाइबर के साथ खाएं – आप अपने डाइट में अधिक से अधिक फाइबर यानी बीन्घ्स, चना, अनाज, हरी सब्जियां आदि को शामिल करें। इससे आपका पेट भरा रहेगा और कार्ब क्रेविंग कम होगी।

15 मिनट वॉक करें – शोधों में पाया गया है कि अगर आप शुगर क्रेविंग से परेशान हैं तो आप 15 मिनट वॉक करने निकल जाएं। ऐसा करने से आप बेहतर महसूस करेंगे।

पानी पीएं – कई बार प्यास की वजह से भी भूख लग जाती है और भूख लगने पर कुछ मीठी चीज खाने का मन करने लगता है। इसलिए जहां तक हो पानी पीते रहें और साथ में पानी का बोतल जरूर कैरी करें।

ब्रेकफास्ट जरूर करें – अगर आप सुबह अच्छी तरह से ब्रेकफास्ट कर घर से निकलें तो इससे आपको दिनभर फूड क्रेविंग नहीं होगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440