उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों को राहत, परीक्षा फार्म और फीस जमा करने की तिथि बढ़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना संक्रमण काल को लेकर देरी से स्कूल खुलने की वजह से अब विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन फार्म भरने को लेकर उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि राज्य सरकार ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की संस्थागत और प्राइवेट विद्यार्थियों को बढ़ी राहत दी है। शासन ने अब निर्धारित शुल्क के साथ परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी हैं।

आपकों बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इन्टरमीडिएट के संस्थागत छात्र-छात्राओं के लिए शुल्क के साथ परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय थी। वहीं इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए प्राइवेट छात्र-छात्राओं के फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में महिला शक्ति का सम्मान: दिव्य ज्योति संस्था ने आयोजित किया विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह

सोमवार को शिक्षा सचिव राधिका झा ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक और बोर्ड सभापति को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए परीक्षा फार्म जमा करने के लिए पहले से तय कार्यक्रम में अब बदलाव कर दिया है।

यह भी पढ़ें -   अवैध चाकू के साथ युवक दबोचा, बनभूलपुरा पुलिस की सघन चेकिंग में मिली सफलता

शिक्षा सचिव द्वारा जारी आदेश में हाईस्कूल और इन्टरमीडिएट के सभी संस्थागत व प्राइवेट छात्र-छात्राओं के लिए शुल्क सहित परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर नियत की है। विलंब शुल्क के साथ प्राइवेट छात्र-छात्राएं 20 सितंबर तक परीक्षा फार्म जमा करा सकेंगे। स्कूलों से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 25 सितंबर तक परीक्षा फार्म भेजे जाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथ 27 सितंबर है। मुख्य शिक्षा अधिकारी इन परीक्षा फार्म को 30 सितंबर तक बोर्ड के रामनगर कार्यालय में भिजवाएंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440