जनता को राहत, शासन को संतोष, डीएम रयाल के नवाचारों से बदली प्रशासन की तस्वीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल डेस्क। जनपद नैनीताल में राजस्व एवं नागरिक सेवाओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा किए गए अभिनव प्रयासों को उत्तराखंड शासन स्तर पर खुली सराहना मिली है। शासन ने इन पहलों को प्रशासनिक नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए जनपद नैनीताल के कार्यों का स्वागत तालियों के साथ किया।

जिलाधिकारी श्री रयाल के नेतृत्व में संचालित जनहितकारी अभियानों से आम जनता को बड़ी राहत मिली है और प्रशासन के प्रति जनविश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। विशेष रूप से निर्विवाद विरासत मामलों के शीघ्र निस्तारण में जनपद ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। बीते तीन महीनों में राजस्व कर्मियों द्वारा ग्राम स्तर पर चौपालों का आयोजन कर लगभग 5,000 निर्विवाद विरासत मामलों का त्वरित और सफल निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें -   06 फरवरी 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस सराहनीय उपलब्धि पर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, मीनाक्षी सुंदरम सहित राज्य सरकार के सभी सचिवों ने तालियां बजाकर नैनीताल प्रशासन के प्रयासों का अभिनंदन किया। इसके अलावा मेड़ विवाद, सीमा विवाद, खेत संख्या में नाम व नंबर दुरुस्ती, पैमाइश, नपती, सीमांकन तथा गूल और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित कुल 1,150 मामलों के सफल निस्तारण पर परगना स्तरीय राजस्व प्रवर्तन टीमों के कार्यों की विशेष प्रशंसा की गई। वहीं जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से जुड़े 2,300 मामलों का समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किए जाने पर संबंधित पंजीकरण अधिकारियों को भी सराहना मिली।

यह भी पढ़ें -   दुर्घटना में मृत युवक के वाहन से मोबाइल-अंगूठी चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

जनपद प्रशासन के इन ठोस प्रयासों से न केवल राजस्व एवं नागरिक सेवाओं में पारदर्शिता और गति आई है, बल्कि आम नागरिकों को समयबद्ध न्याय और राहत भी सुनिश्चित हुई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा की गई इन कार्यवाहियों और अभिनव पहलों की जानकारी शासन स्तर पर मुख्य सचिव को भी अवगत कराई गई।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440