पुलिस से लगाई पति की बरामदगी की गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला ने अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुुमशुदगी दर्ज कर ली है। पार्वती विहार छड़ायल नायक निवासी गीता बिष्ट अल्मोड़ा में अध्यापिका है। उसके 52 वर्षीय पति गोपाल सिंह बिष्ट यहां अपनी पुत्री के साथ रहते हैं। शिक्षिका के अनुसार बीती 9 अप्रैल को उसके पति अपनी पुत्री से 15-20 दिनों के लिए बाहर जाने की बात कहकर निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन वह स्विच ऑफ आ रहा है। पति की रिश्तेदारी के अलावा परिचितों में भी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। महिला ने पुलिस से पति की सकुशल बरामद की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440