समाचार सच, रामनगर। प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमते नहीं दिश रहा हैं। वहीं रामनगर से एक बुरी सामने आयी है। यहां रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह विवाह समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।
मीडिया रिपोटर््स के अनुसार हल्द्वानी हाल निवासी पूर्व सैनिक रामनगर में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान घर लौटते समय रामनगर के रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान रामनगर के ग्राम नंबरदार पुरी हल्दुआ निवासी जेएस रावत (65) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुछ साल पहले ही असम रायफल्स में सूबेदार मेजर के पद से रिटायर्ड हुए थे। वहीं हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



