Rishabh Pant is not getting rest in the hospital, upset with those who meet him
समाचार सच, देहरादून। इंडिया क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत (Indian cricket team star player Rishabh Pant) 48 घंटे बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम चौबीसों घंटे उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है, लेकिन इस बीच ऋषभ के परिजनों के साथ ही डॉक्टरों ने गहरी चिंता जताई है। ऋषभ का हालचाल जानने के लिए अस्पताल में लोगों के आने जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसमें वीआईपी सहित कई लोग शामिल हैं, जिससे ऋषभ को आराम नहीं मिल पा रहा है।
आपको बता दें कि ऋषभ पंत देहरादून मैक्स अस्पताल (Dehradun Max Hospital) में भर्ती हैं। उनकी हालत में अब काफी सुधार है। डॉक्टरों को कहना है कि उन्हें आराम की सख्त जरूरत हैं, लेकिन लगातार उनसे मिलने के लिए कोई न कोई आ रहा है। डॉक्टरों के साथ ही ऋषभ के परिजनों ने भी सभी से ऋषभ को आराम दिए जाने की अपील की है। शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब दिल्ली-हरिद्वार मार्ग (Delhi-Haridwar route) पर नारसन के पास ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में ऋषभ पंत बुरी तरह से घायल हो गए थे, जबकि उनकी कार आग लगने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















