समाचार सच, हल्द्वानी। 33वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों के अनुपालन के उद्देश्य से पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो व दुपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पैट्रोल कार-2 में तैनात एसआई संजीत राठौड़, कांस्टेबल हरीश आर्या ने स्टेशन रोड में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने, बिना परमिट व ड्राइविंग लाइसेंस के ऑटो दौड़ाने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कई ऑटो का चालान किया। साथ ही दुपहिया वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहन चालकों से यातायात नियमों के अनुपालन की भी अपील की गई।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



