समाचार सच, हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी ने पुलिस-प्रशासन पर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे जल्द वापस लेने की मांग की है। यहां एक निजी रेस्तरां में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आप के महानगर अध्यक्ष डिम्पल पांडे ने कहा कि रोडवेज प्रबंधन ने प्रशासन के साथ मिलकर स्टेशन परिसर में काबिज लोगों को षड़यंत्र के तहत हटाने का काम किया है। कहा कि स्टेशन परिसर में स्थित दुकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद इसके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई गई। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान शांति पूर्ण ढंग से धरना दे रहे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष समेत 6 पदाधिकारियों को पुलिस ने बलपूर्वक उठा लिया। साथ ही इन पदाधिकारियों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज कर दिये गये। जो न्यायोचित नहीं है। आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन राजनीतिक दबाव के चलते इस प्रकार की कार्यवाही कर रही है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से पुलिस-प्रशासन से पार्टी नेताओं पर दर्ज मुकदमे जल्द वापस लेने की मांग की है।
वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार, कालाढूंगी विधानसभा अध्यक्ष हीरा कोरंगा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, संगठन मंत्री प्रदीप बेलवाल मुख्यरूप से मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










