साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंघ की छः दिवसीय प्रभात फेरी का समापन, ‘जो बोले सो निहाल’ से गूंज उठा पूरा वातावरण

खबर शेयर करें

वह प्रगटयो मर्द अगमड़ा वरयाम अकेला, वाहो वाहो गोंबिन्द सिंघ जी, आपे गुर चेला

समाचार सच, हल्द्वानी। साहिब श्री गुरु गोंबिन्द सिंघ जी के प्रकाश पुरब के उपलक्ष्य में आज छटी व आखरी प्रभातफेरी प्रातः साढ़े पांच बजे से गरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा से शुरू हुई। प्रभातफेरी मीरा मार्ग, बरेली रोड, धरम पूरा होते हुए वापस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा रामलीला मैदान हल्द्वानी पर ही समाप्त हुई। शबदी जत्थों के रूप में संगत ने गुरुजस का गायन किया। संगत ने ‘गोबिन्द हम ऐसे अपराधी’, ‘तुम हो सब राजन के राजा’ और ‘गोबिन्द मिलन की ऐहो तेरी बरीया’ आदि शबदों का गायन किया। वातावरण बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, देग तेग फतेह, पंथ की जीत एवं झूलते निशान रहे, पंथ महाराज के जयघोष से गूंज उठा। आखरी प्रभात फेरी में बच्चो, बुजर्ग संगत एवं खास कर सिख महिलाओ ने बड़ी संख्या में हाज़री भारी। संगत ने घरों को बिजली की मालाओं से सजा कर, आतिशबाजी कर व प्रभातफेरी पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा पहुंच कर समूह संगत ने कीर्तन दरबार में हाज़िरी भरी। अध्य्क्ष रंजीत सिंघ द्वारा प्रभातफेरी में पहुंची समस्त संगत का व प्रभात फेरी इंचारजो का कमेटी की तरफ से धन्यवाद किया गया। महामंत्री जगजीत सिंघ ने अगले कार्यक्रम की जानकारी दी। अंत में मुख्य ग्रंथी अमरीक सिंघ जी ने अरदास कर प्रभातफेरी का समापन किया।

यह भी पढ़ें -   खाना खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ-मिश्री चबाते हैं, तो इससे शरीर को मिलेंगे कई फायदे

प्रभातफेरी में अध्यक्ष रंजीत सिंघ, कमेटी मेंबर नरेंद्रजीत सिंघ रोडू, अमरजीत सिंघ, रविंदरपाल सिंघ, तजिंदर सिंघ, बलविंदर सिंघ, अमनपाल सिंघ, जगमोहन सिंघ, मनप्रीत सिंघ, जसपाल सिंघ, अवनीत सिंघ, हरजीत सिंघ, गुरमन सिंघ, जसप्रीत सिंघ, हरविंदर सिंघ, सविंदर सिंघ, जसप्रीत सिंघ, हरप्रीत सिंघ, रमनजीत सिंघ, चरनजीत सिंघ, अमरजोत सिंघ, प्रभजोत सिंघ, हरजोत सिंघ, मनमीत सिंघ, जसनीत सिंघ, परमजीत सिंघ आदि ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें -   आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में गाया था पहला गाना, 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440