पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढवाली की पुण्यतिथि पर उनको किया नमन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पेशावर कांड के महानायक अंग्रेजी हुकुमत को हिला कर रख देने वाले, अदम्य साहस के प्रतीक वीर चंद्र सिंह गढवाली की पुंयतिथि पर उनको पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चंद्र सिंह गढ़वाली पेशावर कांड के महानायक थे। देश की स्वतंत्रता में अपने साहस और बहादुरी के समर्पण से एक नई ज्योति प्रज्वलित करने वाले महावीर वीर चंद्र सिंह गढवाली, जिन्होंने अंग्रेज हुकूमत की चुले हिला दी। उन्होंने हवलदार चंद्र सिंह के तौर पर ब्रिटिश कमांडर के हुकुम को इनकार कर स्वतंत्रता सेनानियों पर पेशावर में गोली चलाने से इंकार कर दिया था। ऐसे महानायक को मैं शत-शत नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मथुरा दत्त जोशी, नवीन जोशी, पीके अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार नागपाल, मनोज बालियान, नीरज त्यागी, सावित्री थापा, कमलेश रमन, श्याम सिंह चौहान, मनीष जोशी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440