सारथी फाउंडेशन ने जनता को बताया पॉलीथीन के दुस्परिणाम के बारे में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पर्यावरण जन जागरूकता मुहिम के तहत पॉलिथिन के प्रयोग को ना करने को लेकर सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा जन जागरूकता अभियान एमबी इंटर कॉलेज के मैदान से प्रारंभ किया। जिसमें भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल की गरिमामय उपस्थिति रही। सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा अपने प्रमुख कार्यक्रमों में एक पर्यावरण को बचाने की मुहिम के अंतर्गत पालीथीन बैग को अपने जीवन से दूर करने के लिए और कपड़े या जूट बैग का प्रयोग करने और करवाने के लिए एक जन जागरण अभियान की शुरुआत की गई जिसमें सारथी परिवार के सदस्यों के अलावा अनेकों लोगों ने हाथों में अनेकों स्लोगन की तख्तियों लेकर ‘‘पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ, हरियाली को बढ़ाना है पॉलिथीन को हटाना है, कपड़े और जूट के बैग को अपनाना है पॉलिथीन को हटाना है,पॉलिथीन है धीमा जहर प्रतिदिन पृथ्वी को मार रहा यह कदम कदम से पॉलिथीन हटाए जा धरती को स्वर्ग बनाया जा’’ जनता को जागरूक करने का अभियान चलाया। इस अभियान के अन्तर्गत लोगों ने बड़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए यह शपथ ली कि वह घर-घर जाकर इस अभियान को आगे बढ़ायेंगे। अभियान के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि पॉलिथीन के कारण ही आज शहर की नालियां चोक हैं जिस कारण नाली का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे कारण कई बीमारियों का खतरा बना रहता है।
वहीं नवीन पंत का कहना है कि आज जिस तरीके से लगातार पॉलिथीन का प्रयोग हमारे घरों में हो रहा है यह हमारे जीवन को कष्टकारी बना रहा है, और हम अपने बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रहे है। इधर ज्ञानेंद्र जोशी ने कहा कि आज पॉलिथीन का अनाप शनाप प्रयोग होने के कारण ग्रीन हाउस गैसों के बाद पॉलिथीन के धुएं से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है जिससे जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है और हम आज इसके लिए जाग्रत नही हुए तो जल्द ही जिस तरह इस साल अत्यधिक गर्मी से सभी बेहाल रहे उसी तरह आने वाले सालों में ग्लेशियर भी पिघल भी सकते है और हमें और मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
आज के अभियान में मदन मोहन जोशी, गिरीश लोहनी, दिशांत टंडन, दीप्ति चुफाल, नीलू नेगी, प्रेमलता पाठक, रश्मि पांडे, राधा चौधरी, आनंद आर्य, बी डी शर्मा, जाकिर हुसैन, प्रदीप सबरवाल, राजेश पंत, अलका सक्सेना, पूजा पंत, विवेक, हंसी पंत, राकेश प्रसाद, मनी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440