स्कूटी सवार युवकों ने धक्का देकर उड़ाया जेब से पर्स

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्कूटी सवार दो युवकों ने एक युवक को धक्का देकर उसकी जेब से नगदी भरा पर्स उड़ा लिया। पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   अवैध चाकू के साथ युवक दबोचा, बनभूलपुरा पुलिस की सघन चेकिंग में मिली सफलता

पुलिस को सौंपी तहरीर में मूलरूप से बेरीनाग निवासी राजेश कुमार ने कहा है कि वह बीते दिवस नवाबी रोड स्थित अपने किराए के मकान से किसी काम के लिए रोडवेज जा रहा था कि तभी नगर निगम कार्यालय के पास स्कूटी संख्या यूके 04एबी-0207 पर सवार होकर आये दो युवकों ने उसे धक्का दे दिया। जब तक वह संभल पाता तब तक दोनों ने उसकी जेब से पर्स लूट लिया और फरार हो गये। पर्स में एक हजार की नगदी समेत अन्य जरूरी कागजात बताये जा रहे हैं। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   १४ मार्च २०३६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440