राज्य सरकार की जारी गाइडलाइन को तोड़ने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई : अजय रौतेला

खबर शेयर करें

पुलिस महानिरीक्षक ने वर्चुअल माध्यम से अपराध समीक्षा बैठक में अधीनस्थों को दिये दिशा-निर्देश

समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को लेकर जारी गाइडलाइन तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने में भी कोई कसर न छोड़ी जाए। शिकायतों व समस्याओं का त्वरित निदान किया जाए। यह निर्देश शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला ने वर्चुअल माध्यम से अपराध समीक्षा बैठक में अधीनस्थों को दिए।
पुलिस महानिरीक्षक श्री रौतेला ने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटना कड़ी चुनौती है। ऐसे में पुलिस महकमे की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। पुलिस कर्मियों के समक्ष स्वयं के साथ ही जनता को भी संक्रमण से बचाने की जिम्मेदारी है। लिहाजा कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। आईजी ने कहा कि मिशन हौंसला के तहत हर जरुरतमंद तक मदद पहुंचाई जाए। संक्रमणकाल में मिलने वाली जन समस्याओं व शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निदान करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड कर्फ्यू के बीच मादकों की तस्करी बढ़ना सामने आ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए संबंधित थाना-चौकी पुलिस नियमित रूप से चौकिंग कर तस्करों पर शिकंजा कसना सुनिश्चित करे। इसमें जनता का भी सहयोग लिया जाए।
आईजी अजय रौतेला ने न्यायालय से प्राप्त सम्मन/वारंट की शतप्रतिशत तामीली कराने, अपराध नियंत्रण के लिए प्रत्येक थाना-चौकी क्षेत्र में पिकेट/गश्त करने, वांछित अपराधियों की वर्तमान स्थिति का पता कर उनकी गिरफ्तारी करने, हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में संक्रमणकाल में दवाईयों, चिकित्सा उपकरणों के साथ ही अन्य जरूरी चीजों की कालाबाजारी करने के निर्देश भी आईजी ने दिये। बैठक में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, एसपी क्राइम देवेन्द्र सिंह पींचा, एसपी सिटी डॉ जगदीश चन्द्र, सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी, बलजीत सिंह भाकुनी, शान्तनु पारासर, प्रमोद शाह के अलावा प्रभारी निरीक्षक, थाना-चौकी प्रभारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440