कांग्रेस स्थापना दिवस पर स्वराज आश्रम में विचार गोष्ठी, देश के निर्माण में कांग्रेस के योगदान पर हुआ मंथन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस द्वारा विचार गोष्ठी एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की आज़ादी से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की बुनियाद और उसके इतिहास का अभिन्न हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के आधुनिक भारत के सपनों, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जेलों में लिखी गई तहरीरों, महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग तथा इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के बलिदानों से कांग्रेस का इतिहास देश की आत्मा से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि आज जब कांग्रेस के अस्तित्व पर प्रश्न उठाए जा रहे हैं, तब देश की आज़ादी, एकता और लोकतंत्र की पूरी यात्रा ही कांग्रेस की सबसे बड़ी गवाही है।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे ने कहा कि कांग्रेस 140 वर्ष पहले भी देश की आवाज़ थी, आज भी है और भविष्य में भी संविधान एवं जनहित की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय ने कांग्रेस के 140 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम और लोकतांत्रिक मूल्यों में पार्टी की भूमिका को रेखांकित किया।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर के होटल में युवक की मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्महत्या की आशंका

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व एवं राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की गई भारत जोड़ो यात्रा, देश की जनता से सीधा संवाद और लोकतंत्र की रक्षा का सशक्त प्रतीक है।

इस अवसर पर पार्षद भागीरथी बिष्ट, पूर्व पार्षद राधा आर्य, प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दीकी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, राधा चौधरी, देवकी देवी, सुनीता टम्टा, जगमोहन बगड़वाल, कैलाश साह, जगदीश वाणी, गोविंद बगड़वाल, संजू उप्रेती, संदीप जोशी, हरीश लाल वैध, भुवन चंद्र, प्रकाश चंद्र, चंदन भाकुनी, अमित रावत, एडवोकेट किशोर जोशी, एडवोकेट योगेंद्र पाठक, एडवोकेट शाद अली, एडवोकेट कोमल जायसवाल, मनोज भट्ट, प्रदीप बिष्ट, राजा रवि पांडे, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440