छात्र की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजे, पिता ने पुलिस में कराया मामला दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुत्र की फर्जी इंस्टा आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजने के मामले में पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में अजय भट्ट निवासी हरिपुर नायक, गोरापड़ाव ने कहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा उनका पुत्र जो स्कूल में अध्ययनरत है उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली है। इस आईडी में उनके पुत्र का फोटो भी लगाया गया है। इसके माध्यम से आरोपी लोगों को अश्लील मैसेज भेज रहा है और डरा-धमका रहा है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -   09 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440