समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति द्वारा उत्तराखण्ड में हल्द्वानी विकास खण्ड के हाईस्कूल तथा इण्टरमीडियट के पांच – पांच मेधावी छात्रों का सम्मानित किया। इस मौके पर सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला के कर-कमलों से मेधावी छात्रों को सम्मान दिलाया गया। सम्मानित होने के पश्चात मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
प्रतिभावान छात्रों से ही देश का भविष्य सुरक्षित: मेयर डॉ0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला
सम्मान समारोह में बोलते हुए मेयर डॉ0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि प्रतिभावान छात्रों से ही देश का भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने छात्रों से कहा कि इस तकनीकी युग में जो नवीनतम साधन उपलब्ध है उनका उपयोग कर लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने वरिष्ठजनों के अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ अच्छी आदतों की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें भविष्य में किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं रखनी चाहिए। जीवन में ओर आगे बढ़ने का लक्ष्य होना चाहिए।
शिक्षा के लिए हो लगनशील
समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष डीके बल्यूटिया ने बताया कि बच्चों को सम्मानित करने के पीछे समिति का का उद्देश्य यह है कि वह भविष्य में भी पढ़ाई के लिए लगनशील व प्रेरित हो। क्योंकि लगन शील व मेहनती विद्यार्थी के लिए दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं है।
यह मेधावी छात्र हुए सम्मानित:
हाईस्कूल -शिवांग मेलकानी, विशाल जोशी, कु. बबीता मैनाली, दीपेश तथा गौरव तिवारी।
इण्टरमीडिएट – कु. साक्षी कार्की, जयदीप सिंह बिष्ट, सूरज भण्डारी, हिमांशु पोखरियाल, किरन पालीवाल।
यह भी हुए सम्मानित- वरिष्ठ नागरिकों के विभिन्न कार्यक्रमों में निस्वार्थ भाव से सहयोग करने वाले विनोद पाठक एवं किशन आर्य को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित:
समिति के महामंत्री पीडी पाण्डे, श्रीमती भगवती बिष्ट, आनन्द सिंह भाकुनी, दिनेश चन्द्र पन्तोला, प्रताप सिंह जन्तवाल, इंद्र सिंह निगल्टिया, मदन मोहन भण्डारी श्रीकांत खण्डेवाल सहित समिति के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री एनबी गुणवन्त द्वारा किया गया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



