समाचार सच, हरिद्वार। यहां थाना बहादराबाद क्षेत्र के एक निर्माणाधीन मकान में आज सुबह एक नरकंकाल फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैली गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थल की वीडियो ग्रापी करायी और कंकाल को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार नरकंकाल कुछ माह पुराना है, और फंदे से लगा सिर शरीर से अलग हो गया है। पुलिस का मानना है कि मामला आत्महत्या है।
मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक व्यक्ति को पुलिस को सूचना दी कि हाईवे स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बगल में एक निर्माणाधीन भवन की पहली मंजिल पर एक सर कटी लाश पड़ी हुई है। जिसके बाद पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम वहां पहुंची तो देखा कि एक नरकंकाल रस्सी के फंदे से लटका हुआ है। पुलिस जांच पड़ताल के लिये पहले वीडियाग्राफी करवायी और नरकंकाल को फंदे से नीचे उतारा। शव बुरी तरह से सड़ चुका है। जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो पायी है। फिलहाल पुलिस ने बिखरे पड़े कंकाल की हड्डियों को एकत्र कराया। पुलिस ने तत्काल उसका पंचनामा भरा और कंकाल को सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सीओ निहारिका सेमवाल का कहना है कि शव की हालत देख लग रहा है कि करीब 2 से 3 महीने पुराना है। एफएसएल टीम के साथ डीएनए जांच से इसके बारे पता लग सकता है। प्रथम दृष्टया यह मामला फंदा लगाने का लग रहा है। क्योंकि जिस जगह पर यह शव मिला है, वहां पर एक फंदा भी लटका हुआ है। यह शव किसी पुरुष का है, लेकिन इसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। क्योंकि अब वह कंकाल बन चुका है। इधर पुलिस टीम जांच में जुट गयी है कि आखिर कुछ समय पहले तक यहां कौन-कौन लोग कार्य करते थे, या फिर कोई आदमी लापता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440















