गंभीर वायरस से बचने के लिए दूध में मिलाकर पीएं ये चीजें, इम्युनिटी होगी स्ट्रांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कोरोना की दूसरी लहर देश में फैल चुकी है जो बहुत ही भयावह रूप लेकर आई है ऐसे में इस गंभीर वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इम्यूनिटी स्ट्रांग करने की जरूरत है। इसलिए जरूरी है कि अपनी डेली डाइट में हैल्दी चीजें शामिल करना। इसके लिए पोषक तत्वों से भरपूर दूध पीना बेस्ट ऑप्शन है। मगर इसमें कुछ चीजों को मिलाकर पीने से इसका दोगुना फायदा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं दूध मिलाकर किस चीजों को पीया जा सकता है।
हल्दी वाला दूध
हल्दी में एंटी-वायरस, एंटी-कैंसर, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेट्री आदि गुण होते हैं। ऐसे में गर्म दूध चुटकीभर हल्दी मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलेगी। ऐसे में कोरोना वायरस व अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहेगा।
खजूर
खजूर में विटामिन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, एंटी-वायरल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में रोजाना सोने से पहले दूध में खजूर उबाल कर सेवन करें। इससे इम्यूनिटी बढ़ने व कोरोना वायरस से लड़ने की शक्ति बढ़ेगी।
ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवों में पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। वहीं इसका दूध के साथ सेवन करने से इसका दोगुना फायदा मिलेगा। ऐसे में कोरोना से बचाव रहने के साथ डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलेगी। आप चाहे तो सूखे मेवों का पाउडर तैयार करके दूध में मिलाकर पी सकते हैं।
सूरजमूखी, कद्दू, चिया और अलसी के बीज
आप गर्म दूध में सूरजमूखी, कद्दू, चिया और अलसी के बीजों का पाउडर दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इससे मौसमी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहेगा।
अदरक वाला दूध
अदरक में विटामिन, आयरन, कैल्शियम, एंटी-वायरल व एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। इसके लिए गर्म दूध में 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट उबालें। तैयार दूध को छानकर सेवन करें।

यह भी पढ़ें -   बड़ी इलायची बेहतर पाचन को बढ़ावा देती है, खांसी से राहत देती है और हृदय और श्वसन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440