हरिद्वार घूमने आई गाजियाबाद की महिला पर्यटक का सात वर्षीय बच्चा चोरी, पुलिस विभाग में हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार से एक से खबर सामने आ रही है। जिसमें गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने आई महिला पर्यटक का सात वर्षीय बच्चा चोरी हो गया है। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त बच्चा बीते 5 दिन से लापता है, जिसका पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पायी है। इधर बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजियाबद से एक महिला रेखा अपने पति शिव और 7 महीने के बच्चे अभिजीत को लेकर हरिद्वार घूमने आए थे। घूमने के बाद परिवार के सभी लोग गंगा घाट के पास ही आराम कर रहे थे, तभी बारिश आ गयी। परिवार वाले सीसीआर के पास ऊर्जा निगम परिसर में रुक गये। रात को सभी बाहर बरामदे में सो गए। करीब सुबह करीब 4 बजे रेखा की आंख खुली तो मौके से बच्चा गायब था। इसके बाद तो आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया।
इधर परिवार द्वारा की गयी शिकायत पर पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गयी। क्षेत्र सहित कई जगहों के सीसीटीवी कैमरे खगाले गये लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440