उत्तराखण्ड में भीषण सड़क हादसाः यमुनोत्री हाईवे पर पिकअप खाई में गिरी, 3 की मौके पर मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर चामी नामक स्थान के पास हुआ, जब एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा और सीधे यमुना नदी में समा गया।

हादसे का शिकार हुई पिकअप (वाहन संख्या HP-17G 0319) देहरादून जिले के विकासनगर से परचून का सामान लेकर उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र की ओर जा रही थी। रास्ते में चामी के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह गाड़ी सैकड़ों फीट नीचे खाई में जा गिरी।

इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद (उम्र 25 वर्ष), परवीन जैन पुत्र चमन लाल (उम्र 45 वर्ष) और अजय शाह पुत्र बरगीनाथ (उम्र 30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक जीवनगढ़, विकासनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान जलकर राख

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, नौगांव और डामटा पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और खाई में गिरे शवों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव भेजा गया।

यह भी पढ़ें -   सितारगंज में रफ्तार का कहर: मां-बेटियों को कार ने कुचला, मां और 7 साल की बेटी की मौत

थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत ने बताया कि तीनों की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई थी और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब लोग अपनी दिनचर्या शुरू ही कर रहे थे। घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440