शर्मसार घटना: अधेड़ ने किया किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौला नदी में कपड़े धोने गई किशोरी के साथ अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने चाकू के नोक पर डरा धमकाकर दुष्कर्म कर दिया। घटना से गुस्साये क्षेत्रवासियों ने कोतवाली में धरना-प्रदर्शन किया व आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी बीती दोपहर गौला नदी में कपड़े धोने गई थी। बताया जाता है कि इस बीच किशोरी के पड़ोस में रहने वाला अधेड़ मुनव्वर हुसैन नदी में नहाने गया था आरोप है कि उसने किशोरी को अकेला देख चाकू की नोक पर डराया-धमकाया और जंगल में ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शाम को घर पहुंची किशोरी ने यह बात परिजनों को बताई तो परिजनों के होश उड़ गये और वह किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंप पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इधर जब क्षेत्रवासियों को आरोपी के गिरफ्तार न होने की सूचना पर बिफरे क्षेत्रवासियों ने किशोरी के परिवारजनों के साथ आज प्रातः कोतवाली में आ धमके। जहां वह धरना-प्रदर्शन कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 5 सितंबर 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440