समाचार सच, नैनीताल। नैनीताल जिले के ओखलकांडा विकासखंड से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां नाबालिग भांजी के साथ मामा द्वारा दुष्कर्म किया है। जिसके फलस्वरूप पीड़िता गर्भवती हो गयी है। राजस्व पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहरीर में नाबालिग के पिता ने बताया गया है कि आरोपी व्यक्ति उसकी बेटी का रिश्ते का मामा लगता है। विगत माह 4 मई को जब उनकी बेटी के पेट में दर्द हुआ तो उसे उपचार के लिए हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय लाया गया जहां जांच में पाया गया कि किशोरी के पेट में सात माह का मृत भ्रूण है। उनका कहना है कि कोरोना कर्फ्यू के कारण व कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण वे समय पर इस प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। इसलिए इस मामले में अब शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। पटवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल में भी किशोरी के पेट में सात माह के गर्भ की पुष्टि हुई है। फिलहाल पीड़िता अब स्वस्थ्य है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी मामा की गिरफ्तारी नहीं हो पायी हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440














