शिवालिक के छात्रों ने देखा कैसे बनता है आंचल दूध से लेकर घी-मक्खन तक, दुग्धशाला में हुआ खास शैक्षिक दौरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआँ। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी के छात्रों के लिए एक विशेष शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों के उत्पादन, स्वच्छता मानकों और आधुनिक गुणवत्ता जांच प्रणाली की वास्तविक प्रक्रिया से अवगत कराना था।

लगभग 90 विद्यार्थियों को मुख्य दुग्धशाला में दूध, घी, पनीर, मक्खन, छाछ, खोवा, लस्सी तथा क्रीम के निर्माण की पूरी प्रक्रिया लाइव दिखायी गई। बच्चों ने उत्पादन में उपयोग होने वाली अत्याधुनिक मशीनों, पैकेजिंग व्यवस्था और हाइजीन प्रोटोकॉल को नजदीक से देखा। पहली बार इतने बड़े प्लांट में पहुंचकर कई छात्र-छात्राओं ने उत्साह जाहिर किया।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद अपनाओ विकार मिटाओ

दुग्ध संघ के प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने छात्रों को मिलावटी दूध और कैमिकलयुक्त दुग्ध उत्पादों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आंचल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सख्त गुणवत्ता मानकों के तहत उत्पाद तैयार करता है।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्पादन तकनीक, परीक्षण प्रयोगशाला, क्वालिटी कंट्रोल और पैकेजिंग प्रक्रियाओं से जुड़े अनेक प्रश्न किए, जिनका अधिकारियों ने सरल भाषा में विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने इस दौरे को ज्ञानवर्धक बताते हुए दुग्धशाला की कार्यप्रणाली की सराहना की।

इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, विजय चौहान, मनोज कुमार, सुमित पांडे, संजय तिवारी, तथा स्कूल की शिक्षिकाएँ शिखा वर्मा, शालिनी जोशी और दिवाकर राणा उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440