समाचार सच, नैनीताल/रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर के ट्रांसपोर्टनगर में स्थित एक टायर दुकान में शॉर्ट सर्किट हो गया। इस हादसे में कार्य करते वक्त दुकानदार को करंट लग गया। आनन-फानन में दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला खताड़ी निवासी 55 वर्षीय शुऐब खान की सूफी नाम से टायर की दुकान है। बीते दिन शुऐब अपनी दुकान में कार्य कर रहे थे। जब उन्होंने बिजली का स्विच ऑन किया तो दुकान में शॉर्ट सर्किट हो गया। इस हादसे में शुऐब खान को करंट लग गया। दुकान के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।
इधर दुकानदार शुऐब के निधन के समाचार सुनकर वेलफेयर एसोसिएशन ट्रांसपोर्ट नगर के अध्यक्ष जावेद खान, सभासद रुबीना सैफी, डॉ. जफर सैफी, प्रधान प्रतिनिधि हाजी शकील अहमद अंसारी आदि ने शोक व्यक्त किया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



