श्री आनंद आश्रम ने धूमधाम से मनाया अपना 9वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड, सम्मान समारोह और भव्य भोज का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। नैनीताल। संस्था श्री आनंद आश्रम ने अपना नौवां स्थापना दिवस बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा नीब करौरी वृद्धाश्रम परिसर में मनाया। इस विशेष अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ, सम्मान समारोह और भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, समाजसेवी, संस्था के पदाधिकारी, बुजुर्गजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

Ad Ad

कार्यक्रम का शुभारंभ संगीतमय सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, आरती और भजनों से हुआ, जिसे त्रिलोक जोशी एवं उनकी मंडली ने भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी उपस्थित जनों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद ने संस्था के नव-निर्वाचित उपाध्यक्ष श्री मदन सिंह बिष्ट (पूर्व वन क्षेत्राधिकारी) एवं कोषाध्यक्ष व्यवसायी श्री भुवन चंद जोशी के नामों की औपचारिक घोषणा की। दोनों का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें संस्था के आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड उच्च न्यायालय की अपर महाधिवक्ता एवं सांसद अजय भट्ट की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा भट्ट, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती शांति भट्ट उपस्थित रहीं। इस अवसर पर श्री नवीन वर्मा व संस्था के संस्थापक टी. एस. रावत द्वारा विशिष्ट अतिथियों को सम्मान-पट्टिका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -   १६ जून २०२५ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि वृद्धाश्रम में आकर उन्हें अत्यंत सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर सुंदरकांड का आयोजन एक आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुभव रहा। उन्होंने संस्था द्वारा गरीब, असहाय और जरूरतमंद बुजुर्गों की सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य वास्तव में अनुकरणीय है। नवीन वर्मा ने संस्था की 9 वर्षों की यात्रा की प्रशंसा करते हुए बताया कि संस्था ने शून्य से आरंभ कर राज्य पुरस्कार प्राप्त किया और राष्ट्रपति द्वारा उद्घाटन जैसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्राप्त किया, जो अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने श्रीमती कनक चंद के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था समाज के समक्ष सेवा का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती शांति भट्ट ने भी संस्था के निस्वार्थ सेवा कार्यों की प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - बागेश्वर सहित अन्य क्षेत्रों में खनन पर रोक कायम

कार्यक्रम के समापन पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद ने सभी अतिथियों, बुजुर्गों, सुंदरकांड मंडली, पदाधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे संस्था के 9 वर्षों की निःस्वार्थ वृद्धसेवा से पूर्ण संतुष्ट और गर्वित हैं। उन्होंने इस सेवा कार्य को बाबा नीब करौरी महाराज जी की कृपा का फल बताया और सभी दानदाताओं, शुभचिंतकों तथा मीडिया का आभार प्रकट किया। इस शुभ अवसर पर श्रीमती डी. आर. चंद, अधिवक्ता मनीष चंद, हिम्मत सिंह बिष्ट, शुभम भट्ट, अनिता रावत, पं० दीपक जोशी, पं० जोशी, नीना पंत, मुन्ना पंत, निर्मला पांडेय, विष्णु सक्सेना, गौरव गुप्ता, ममता देवाल, ममता हरबोला, शिवम रस्तोगी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440