
समाचार सच, लालकुआं। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा आयोजित रजत जयंती समारोह का शुभारंभ भव्यता और उत्साह के साथ हुआ। दूध संघ का प्रांगण आज महिलाओं की सहभागिता, सांस्कृतिक रंगों और मानवीय सेवा भावना से गूंज उठा।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डेयरी विकास विभाग के निदेशक अशोक कुमार जोशी, उपनिदेशक संजय उपाध्याय, संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा और पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह के पहले दिन महिला दुग्ध उत्पादकों के लिए विशेष गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 500 महिलाओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने कुमाऊनी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर ऐसा माहौल बना दिया कि पूरा प्रांगण लोक संस्कृति की सुगंध से महक उठा। तालियों और जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
गोष्ठी का संचालन प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया। इसी क्रम में संजीवनी हॉस्पिटल, हल्द्वानी की ओर से निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें रक्तचाप, शुगर, महिला स्वास्थ्य और सामान्य जांच की गईं। डॉ. आदिति अरोड़ा, डॉ. अजय प्रताप, मोहित कार्की, और रामलखन शर्मा सहित विशेषज्ञ टीम ने 370 से अधिक महिला दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित किया।
इस अवसर पर हिमालयन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के छात्र-छात्राओं ने मुख्य दुग्धशाला, लालकुआं का शैक्षिक भ्रमण किया, जहां उन्हें कारखाना प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह राणा ने दूध उत्पादन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया।
समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए आँचल दुग्ध संघ ने सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल और राजकीय महिला चिकित्सालय, हल्द्वानी में भर्ती 450 मरीजों को 225 लीटर आँचल दूध निरूशुल्क वितरित किया। मरीजों और परिजनों ने संघ की इस मानवीय पहल तथा अध्यक्ष मुकेश बोरा की संवेदनशील सोच की सराहना की।
कार्यक्रम में संचालक सदस्य किशन सिंह बिष्ट, कृष्ण कुमार शर्मा, हेमा देवी, दीपा देवी, आनंद सिंह नेगी, देवीदत्त पांडे, राजेंद्र प्रसाद, हेमंत नरूला, नवीन पपोला, उमेश पठालनी समेत भारी संख्या में दुग्ध उत्पादक, महिला सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।
संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आँचल केवल दूध का ब्रांड नहीं, बल्कि उत्तराखंड के किसानों और महिलाओं की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। रजत जयंती वर्ष इस गौरवशाली यात्रा का उत्सव है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

