भाभी पर लगाया मारपीट व गाली गलौच का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। युवती ने अपनी भाभी पर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में कुमाऊं कॉलोनी, दमुवाढूंगा निवासी वर्षा ने कहा है कि पड़ोस में ही रहने वाली उसकी भाभी राधा आये दिन उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करती है। बीती शाम भी उसने उस पर पत्थर फेंके। जिससे उसकी मम्मी को चोटें आई। जब उसने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गई। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि उसकी भाभी उसे अपहरण करवाने, जान से मारने व युवकों से बलात्कार करवाने की धमकी देती रहती है। जिसके चलते उसे व उसके परिवार को खतरा बना हुआ है। युवती ने पुलिस से आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   09 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440