समाचार सच, हल्द्वानी। लाखों की स्मैक के साथ पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान रेलवे फाटक के पास एक युवक संदिग्धावस्था में नजर आया जिसपर पुलिस ने उसे पास आने को कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 10.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्कर ने पुलिस को अपना नाम आसिफ उर्फ भौंदू पुत्र स्व. अजाज निवासी चोरगलिया रोड किदवईनगर बताया है। उसने बताया कि वह स्वयं भी स्मैक का आदी है। वह अपने नशे की लत को पूरे करने के साथ-साथ स्मैक की तस्करी भी करता है। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से स्मैक बेचकर अर्जित की गई 350 रूपये की नगदी भी बरामद की। तस्कर ने यह भी बताया कि उक्त स्मैक लाइन नंबर 18 निवासी नाजिम से खरीदी है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने नाजिम को भी वांछित कर दिया है। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई बलवंत सिंह, कांस्टेबल अमनदीप, इमदाद हुसैन शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










