समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण काल की चैन को तोड़ने में लगे कोविड कर्फ्यू के दौरान स्मैक का व्यापार करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात कोविड कर्फ्यू के नियमों का पालन कराने तथा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ बनभूलपुरा पुलिस रात्रि गश्त के दौरान रेलवे फाटक के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा नजर आया। जब उसे पूछताछ के लिए पास आने के लिए कहा गया तो वह सकपका गया और भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस नेे पीछा कर धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.4 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्कर ने पुलिस को अपना नाम विवेक आर्या उर्फ हर्ष पुत्र विनोद कुमार आर्या निवासी राजेन्द्रनगर गली नंबर 2 राजपुरा बताया। पुलिस को तस्कर के पास से मोबाइल फोन भी बरामद मिला जिसके आधार पर पुलिस के हाथ इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां हाथ लगी। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










