60 पव्वे देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मंडी चौकी पुलिस ने 60 पव्वे देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
मंडी चौकी पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान गोरापड़ाव में संदिग्धावस्था में खड़े युवक के थैले की तलाशी ली तो उसमें से 60 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम विनोद कुमार पुत्र मोनू कुमार निवासी गोरापड़ाव बताया। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह उक्त शराब को ठेकों से खरीद कर लाता है और रात्रि में उसे महंगे दामों में बेचने का काम करता है। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक २० मार्च २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440