अल्मोड़ा में नशा तस्करी का भंडाफोड़, 8.38 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोधिया बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 27 वर्षीय तस्कर निहाल सिद्दिकी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 8.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ की कीमत 2.51 लाख रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें -   एलपीजी आपूर्ति में सुधार: रसोई गैस की समस्या में कमी, उत्पादन में 40 प्रतिशत का इज़ाफा, बुकिंग में 35 प्रतिशत की गिरावट, 24 दिनों में 10 महत्वपूर्ण कदम

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को रोका और तलाशी ली, तो उसके पास स्मैक मिली। पूछताछ में निहाल ने कबूल किया कि वह यह स्मैक हल्द्वानी से ला रहा था और ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था।

पुलिस जांच में सामने आया कि निहाल सिद्दिकी पहले भी नशा तस्करी के कई मामलों में शामिल रह चुका है और उसके खिलाफ अल्मोड़ा व बनभूलपुरा में चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तस्करी नेटवर्क की तहकीकात में जुट गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440