भारी मात्रा में शराब व नगदी के साथ तस्कर दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना काल संक्रमण को लेकर लगाये गये कर्फ्यू में बंद पड़ी शराब की दुकानों का लाभ शराब तस्कर बराबर उठाते नजर आये। हालांकि शासन द्वारा सप्ताह में तीन खोलने के आदेश के बाद भी शराब तस्कर शराब की तस्करी करने में पीछे नहीं हटते नजर आ रहे हैं वहीं पुलिस भी ऐसे तस्करों के खिलाफ अपना शिंकजा दिन-प्रतिदिन कसती जा रही है। जिसमें उसे सफलता भी प्राप्त हो रही है। पुलिस ने आज भी एक शराब तस्कर को नगदी व भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया है। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बरसाती नहर के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तुरन्त ही मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मारा जहां पर एक तस्कर स्कूटी के माध्यम से शराब की तस्करी कर रहा था। वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को तस्कर के कब्जे से डेढ़ पेटी अंग्रेजी शराब व 76600 रूपये की नगदी भी मिली जो उसने शराब बेचकर अर्जित की थी। तस्कर ने पुलिस को अपना नाम प्रतीक केसरवानी पुत्र विजय केसरवानी निवासी रिवा इन्कलेव बिठौरिया नंबर 1 लालडांठ रोड हल्द्वानी बताया है। उसने पुलिस को बताया कि वह लॉकडाउन के बीच शराब तस्करी में उतर आया। वह एक पेटी शराब सात हजार में खरीद कर 12 हजार में बेचता था। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में चौकी प्रभारी प्रताप नगरकोटी, कांस्टेबल मोहन जोशी व संजीव कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440