भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक तस्कर को उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में ला रहा स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। टीपीनगर व गन्ना सेंटर चौकी पुलिस ने बीती रात कोविड कर्फ्यू के अनुपालन व शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर संयुक्त अभियान चलाया हुआ था। इस बीच पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कार संख्या यूके 07एपी-6111 से स्मैक की तस्करी की जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रामपुर रोड में बैरिकेटिंग लगाकर वाहनों की चौकिंग शुरू कर दी। इस बीच कार को रूकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन को गली की तरफ मोड़ने का प्रयास किया। जिसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को कार से 55.69 ग्राम स्मैक मिली जिस पर पुलिस ने कार सवार तस्कर शादाब मलिक पुत्र जफर मलिक निवासी काबुल का बगीचा मोहम्मदी मस्जिद के पास इन्द्रानगर, बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने इन्द्रानगर निवासी सहयोगी महमूद पुत्र मुमत्याज के साथ मिलकर इस कारोबार को अंजाम देता है, दोनों ने 25-25 हजार रूपये मिला स्मैक लाने की योजना बनाई। जिसके तहत वह उक्त स्मैक मीरंगज बरेली के बड़े तस्कर परवेज उर्फ आदिल से खरीद कर ला रहा था, पुलिस को तस्कर के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जिसके माध्यम से इस कारोबार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी पुलिस को मिली हैं। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में टीपीनगर चौकी प्रभारी सतीश कुमार शर्मा, गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़, कांस्टे. इसरार अहमद, अनिल टम्टा, हेमंत चन्याल, इसरार नबी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440