नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही, मुखानी क्षेत्र से अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत दिन प्रतिदिन सफलता हाथ लग रही है। वहीं नशा तस्करों की भी धरपकड़ हो रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   वुड्लैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के दिशा निर्देश में थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गैस गोदाम रोड स्थित मुकेश जनरल स्टोर के समीप सटे प्रेमपुर लोसज्ञानी से विशाल आर्या पुत्र भवन आर्या निवासी कुसुमखेड़ा नारायणनगर को 52 अदद टेट्रा पैक अंगूर देसी मसालेदार शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   टेकनपुर में गूंजा हल्द्वानी का नाम, बीएसएफ पासिंग आउट परेड में असिस्टेंट कमांडेंट बने भूपेंद्र चिलवाल

पुलिस टीम में कांस्टेबल रविंद्र खाती, सुनील आगरी शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440