समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस के हाथ एक शराब तस्कर को कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया। काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार कोविड कर्फ्यू के अनुपालन एवं मादक पदार्थ की रोकथाम के चलते पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि सुल्तान नगरी गौलापार में अवैध शराब तस्करी का कार्य हो रहा है सूचना मिलने पर छापा मारा तो एक युवक पुलिस को देख आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से जरीकेन में 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। तस्कर ने अपना नाम आयुष बिष्ट पुत्र दलीप सिंह निवासी सुल्ताननगरी बताया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










