कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
मंडी चौकी पुलिस के अनुसार बीती रात्रि कोविड कर्फ्यू के अनुपालन एवं नशे की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि मंडी परिसर में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। इस पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मारा गया। जहां एक युवक संदिग्धावस्था में नजर आया। पुलिस के द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से 38 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। तस्कर ने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र रामधनी मूल निवासी ग्राम लेहधरी थाना सैनी जिला कौशाम्बी उत्तर प्रदेश व हाल निवासी नवीन मण्डी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440