कच्ची शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कई तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। अवैध शराब के खिलाफ चलाये गये अभियान में चोरगलिया थाना पुलिस ने निरंजन मंडल निवासी शक्ति फार्म को 40 लीटर को कच्ची शराब के साथ दबोच लिया। वहीं काठगोदाम थाना पुलिस ने तेज राम निवासी चोरगलिया समेत दो तस्करों को 28 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इधर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने बाबू राम पुत्र स्व. श्रीकृष्ण निवासी जवाहरनगर वार्ड नंबर-15 थाना बनभूलपुरा को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440