समाचार सच, हल्द्वानी। जहां एक पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है वहीं समाजसेवी कल्पना रावत ने अपने जन्मदिवस पर देहदान का संकल्प पत्र भर अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन की टीम को सौंपा। अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन द्वारा पिछले 3 महीनों में करीब 6 लोगों के देहदान एवं 40 लोगों के लिए नेत्रदान के संकल्प पत्र भरवाए गए। संस्था का उद्देश्य इस पुनीत कार्य कर लोगों में इसके लिए जागरूकता फैलाना है। पिछले दिनों जहां करीब 6 लोगों ने देहदान के लिए संकल्प पत्र भरे थे जिसमें गीता जयसवाल, मंजू तिवारी, आरती कुमार, पूजा भोला, देव सिंह, शांति जीना भरे थे वहीं अपने जन्मदिन के अवसर पर कल्पना रावत ने भी देहदान का संकल्प पत्र भर संस्था द्वारा उनके इस कार्य को पुनीत एवं पावन कार्य बताते हुए संकल्प पत्र सौंपा। इस अवसर पर अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन की अध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल ने बताया कि पहले लोगों में देहदान को लेकर जो भय था अब वह धीरे-धीरे दूर होता जा रहा है और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैल रही है वहीं बहुत सारे लोग एवं समाजसेवी इस कार्य के लिए आगे आ रहे हैं यह खुशी की बात है। कल्पना रावत के देहदान संकल्प पत्र भरने के मौके पर उनका परिवार एवं बहन सिंधु रावत भी उपस्थित थी। कार्यक्रम में शांति जीना, कुसुम दिगारी, लता बोरा, अनमोल संकल्प सिद्दीकी उपाध्यक्ष अरुणा टंडन, सचिव सुमन पाठक कोषाध्यक्ष सुनीता जोशी, रघुराज सिंह बिष्ट, शोभा बिष्ट, सिंधु, रितिका, मौलिक त्रिशू सभी मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













