खत्म हुआ सूर्य ग्रहण, दुनियाभर ने देखा अद्भुत नजारा

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेंसी)। साल का तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण गुरूवार को दुनियाभर ने अद्भुत नजारा देखा गया। कुल साढ़े 3 घंटे तक रहे इस ग्रहण की शुरुआत भारत में सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर हुई। जो 10:57 बजे खत्म हुआ।

इस सूर्यग्रहण का भारत समेत नेपाल, चीन, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों पर असर दिखाई दिया। बिहार की राजधानी पटना स्थित श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र के खगोलविद विश्वनाथ गुप्ता की मानें तो भारत में सबसे ज्यादा असर केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में यह दिखाई दिया। वहीं, दिल्ली, उत्तराखण्ड व यूपी में बादल और कोहरे के कारण सूर्य ग्रहण नहीं देखा गया।

ज्ञात हो कि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं था। इस बार चंद्रमा की छाया सूर्य का पूरा भाग नहीं ढक पाया। इस ग्रहण में सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रहा। साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम दिया। इससे पहले इस साल 6 जनवरी और 2 जुलाई को आंशिक सूर्य ग्रहण लगा था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440