ड्यूटी को निकला फौजी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ड्यूटी के लिए निकला फौजी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। उसका न तो कोई सुराग लगा है और न ही वह फोन रिसीव कर रहा है। परिवारजनों ने पुलिस से उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है। शिवशक्ति विहार, बिठौरिया नंबर एक निवासी 22 वर्षीय हिमांशु लमगड़िया पुत्र ध्यान सिंह सेना का जवान है। वह इन दिनों पश्चिम बंगाल में तैनात है। बताया जाता है कि बीते दिनों वह छुट्टी पर आया हुआ था। हिमांशु के चाचा डिगर सिंह लमगड़िया के अनुसार बीती 11 मार्च को ड्यूटी स्थल जाने के लिए वह रोडवेज स्टेशन से बस में बैठा, लेकिन ड्यूटी स्थल नहीं पहुंचा। उसके मोबाइल पर संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा है। यूनिट से जानकारी जुटाने पर उसके साथ गये अन्य जवान ने बताया कि वह बरेली तक बस में साथ था। लेकिन इसके बाद उसका पता नहीं चला। लापता जवान की काफी खोजबीन की जा चुकी है, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस पर परिवारजनों ने पुलिस की शरण में पहुंच कर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। मुखानी थाना पुलिस ने लापता जवान की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगा दिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440