बुधवार वाले दिन कुछ उपाय करने से जीवन में आने वाले संकट भी टल जाते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना जाता है। बुधवार के दिन पूरे विधि-विधान के साथ गणेश जी की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनचाहा आशीर्वाद देते हैं। विघ्नहर्ता गणेश जी को सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजनीय माना जाता है। उनका ध्यान करने से व्यक्ति की जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हैं। इसके अलावा बुधवार वाले दिन कुछ उपाय करने से जीवन में आने वाले संकट भी टल जाते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको उन उपायों के बारे में…..

जीवन के संकट होंगे दूर
इस दिन गणेश जी को केसरिया सिंदूर चढ़ाएं। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें -   13 अप्रैल 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

गाय को खिलाएं हरा चारा
बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर का कलेश दूर होता है और मन-मुटाव भी दूर होता है। गाय को चारा खिलाने से घर में सुख-शांति आती है।

राहु का प्रभाव होगा कम
यदि आपकी कुंडली में राहु है तो आप बुधवार की रात को एक नारियल सिर के पास रखकर सो जाएं। इसके बाद अगले दिन इस नारियल को गणेश जी के मंदिर में दक्षिणा के साथ चढ़ाएं। इसके साथ ही बुधवार को गणेश स्त्रोत का पाठ करें। इससे घर में सुख-समृद्धि, धन और वैभव आता है।

शमी के पत्ते चढ़ाएं
बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करें। इससे बुद्दि तेज होती है और गृह कलेश भी दूर होता है। गणेश पर लाल सिंदूर और बूंदी के लड्डू चढ़ाएं। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

हरी मूंगी का दान करें
हर बुधवार वाले दिन जरुरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग का दान करें। इससे रिश्तों में आई खट्टास दूर होती है। इसके अलावा बुधवार के दिन सात साबुत कौड़ियां और एक मुट्ठी हर खड़ी मूंगी लें। इन दोनों चीजों को हरे कपड़े में बांधकर किसी मंदिर की सीढ़ी पर रखें दे इससे करियर में आ रही बाधा दूर होगी।

घर का संकट होगा दूर
बुधवार वाले दिन एक हांडी में सवा किलो साबुत हरी मूंगी की दाल और दूसरी हांडी में सवा किलो नमक भरकर रखें। इन दोनों हाडियों को घर की किचन में कहीं पर रख दें। इस उपाय को करने से घर में आया कोई भी आकस्मिक संकट आपसे दूर होगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440