अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस की विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत समेत दुनियाभर में 21 जून को आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘मानवता के लिए योग’ विषय के साथ मनाया जा रहा हैद्य उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई और आज पूरे विश्व में योग को लेकर जागरुकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की पहचान है। हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग एक महत्वपूर्ण क्रिया है, जो न सिर्फ हमें एक स्वस्थ, सुंदर और आर्कषक शरीर प्रदान करता है, बल्कि हमें तमाम तरह के रोगों से भी दूर करता है। यह मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक तीनों रुप से काफी महत्वपूर्ण है। मनुष्य को एक स्वस्थ और सुखी जीवन प्रदान करने में योग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए हम सभी को योग के महत्व को समझना चाहिए और अपने दैनिक जीवन में इसे शामिल करना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं आनंदमय जीवन की कामना की है।

यह भी पढ़ें -   अवैध चाकू के साथ युवक दबोचा, बनभूलपुरा पुलिस की सघन चेकिंग में मिली सफलता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440