घर में शुभ समाचार लेकर आती है गिलहरी, जानें क्या देती है संकेत

खबर शेयर करें

Squirrel brings good news in the house, know what it indicates

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। क्या आपने वो कहावत सुनी है कि ‘गिलहरी की पूंछ छू लो तो धन की बारिश होने लग जाती है।’ यदि नहीं सुनी है तो चलिए आज हम आपको बता देते हैं कि यह बात धार्मिक लिहाज से बिल्कुल सही है कि गिलहरी बहुत ही शुभ होती है।

गिलहरी को देखना या उसे छू भर लेने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आमतौर पर गिलहरी घर के आंगन या फिर बालकरी में नजर आ जाती है। यदि आपके साथ ऐसा अक्सर होता है, तो आपको बता दें कि गिलहरी आपको कुछ संकेत दे रही है।

इस विषय पर हमने पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से बात की है। वह कहते हैं, ‘गिलहरी देवी लक्ष्मी का प्रतीक मानी गई है और उसका घर में आगमन धन और समृद्धि का संकेत देता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि गिलहरी का दिखना आपको और क्या संकेत देता है।

यह भी पढ़ें -   09 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

घर में गिलहरी आने का क्या मतलब होता है?

यदि आपको घर के आंगन में गिलहरी नजर आ जाए, तो समझ लें कि यह सौभाग्य का संकेत है। इससे आपको बहुत जल्दी ही कोई खुशखबरी मिलने वाली होती है। जिनके घर में संतान नहीं होती है, उन्हें संतान प्राप्ति भी हो सकती है। यदि आपको रोज एक ही गिलहरी नजर आती है, तो इसका अर्थ है कि देवी लक्ष्मी की आप पर अपार कृपा है।

गिलहरी के दिखने का मतलब?

यदि आपको अचानक से गिलहरी दिख गई हो, तो इसका अर्थ है कि आपको बहुत अच्छी खबर मिलने वाली है और आपके साथ कुछ बहुत अच्छी घटना घटने वाली है। गिलहरी यदि आपको घर के मुख्य द्वार पर नजर आ जाए, तो समझ लें कि आपके घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। वहीं यदि आपको गिलहरी रसोई में नजर आ जाए तो समझ लें कि आपके घर में कभी अन्घ्य की कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें -   09 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सुबह-सुबह गिलहरी देखने का मतलब?

सुबह-सुबह आपको यदि गिलहरी दिख जाए, तो इसका अर्थ है कि आपका पूरा तदन अच्छा बीतने वाला है। यदि सुबह-सुबह गिलहरी आपको सपने में नजर आ जाए, तो इसका अर्थ है कि आपको जल्दी ही कहीं से धन प्राप्ति होने वाली है। गिलहरी सुबह-सुबह घर में प्रवेश करती हुई नजर आ जाए तो इसका अर्थ है कि आपको उस दिन कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।

यदि आपके शरीर पर गिलहरी गिर जाए या चढ़ जाए तो क्या होता है?

यदि गिलहरी आपके शरीर में गिर जाए या आपके हाथों से वह टच हो जाए, तो इसका अर्थ है कि आपके आस-पास जो भी नकारात्मक ऊर्जा है वह दूर हो जाती है। गिलहरी का आपके शरीर पर चढ़ना भी आपको शुभ संकेत देता है। ऐसा माना गया है कि गिलहरी यदि आपके शरीर पर चढ़ जाए, तो आपको भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440