समाचार सच, हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्रों में दवाओं एवं कोरोना संक्रमण की रोकथाम में उपयोग आने वाले उपकरणों की किल्लत देखते हुए क्षेत्र में कार्यरत वन्दे मातरम् गु्रप द्वारा इन स्थानों की समस्याओं के निराकरण हेतु आज नगर से कोविड सेवा रथ के तीन वाहनों को एसएसपी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गु्रप के सदस्यों का कहना है कि इस कोविड सेवारथ में कोविड से सम्बन्धित दवाइयां, पल्स ऑक्सीमीटर, वपेराइजर, पीपीई किट, सेनेटाइजर, मास्क, थर्मामीटर व बीपी मशीन इत्यादि सामान है। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु यह तीन वाहन दुर्गम व अति दुर्गम क्षेत्रों के लिए रवाना किए है। जहां पर दवाई व उपकरणों की कमी नजर आती वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी सिटी डॉ0 जगदीश चन्द्र, एडशिनर एसपी देवेन्द्र पिंचा, सीओ हल्द्वानी शांतनु पाराशर उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










