समाचार सच, हल्द्वानी। हंस फाउंडेशन कोटद्वार के द्वारा कोरोना संक्रमण काल की दूसरी लहर में जरूरतमंदों की सेवा करती दिखाई दे रही है। उनके द्वारा पका हुआ भोजन वितरण के बाद अब संस्था राशन वितरण कर रही है। इस कार्य के लिए एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने संस्था के सदस्यों को सम्मानित किया है।
कोविड कर्फ्यू के दौरान हंस फाउंडेशन कोटद्वार के सदस्य चांद मोला बख्श व तारा दत्त जोशी जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए भोजन पुलिस को उपलब्ध कराते रहे। जिसके तहत प्रतिदिन 500 पैकेट भोजन जरूरतमंदों को वितरित किया गया। इस कार्य में कोतवाल मनोज रतूड़ी व अन्य पुलिस कर्मी जुटे रहे। इधर कोविड कर्फ्यू में ढ़ील के बाद हंस फाउंडेशन पुलिस के सहयोग से राशन किट वितरित करा रही है। कोतवाली पुलिस को फाउंडेशन ने 1000 किट प्रदान की हैं। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि इन राशन किटों को गरीबों, मजदूरों व जरूरतमंदों को वितरित किया गया। इसके अलावा कोरोना संक्रमण काल में फाउंडेशन की ओर से कोतवाली पुलिस को चार लाख रूपये के पीपीई किट, ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, सेनिटाईजर, मास्क, ऑक्सीमीटर, स्टीम नेबुलाइजर आदि उपकरण प्रदान किए गए। साथ ही हंस फाउंडेशन ने कोतवाली में 500 लीटर का आरओ, वाटर कूलर व बैरक के मोर्डनाइजेशन हेतु प्रस्ताव भी मांगा है। प्रस्ताव उपलब्ध कराने पर यह कार्य फाउंडेशन स्वयं कराएगी। समाज हित में किए गए इन कार्यों के लिए एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने फाउंडेशन के सदस्य चांद मोला बख्श व तारा दत्त जोशी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










