देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, पहली लिस्ट में 31को मिला पद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार करते 31 पदाधिकारियों की पहली लिस्ट जारी की हैं।

जारी लिस्ट के अनुसार विनोद गोयल, जगमोहन चिलवाल, आफताब हुसैन, मुकेश बेलवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजकुार केसरवानी को प्रदेश महामंत्री व घनश्याम भट्ट को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। साथ ही रमेश जोशी, पुरन सिंह पूना, रेवाधर बृजवासी, दीप साह, गुरनाम सिंह को प्रदेश सचिव, आरिफ खान, मनोज खुल्बे, गोपाल शर्मा गुड्डू, राकेश अग्रवाल को प्रदेश संगठन मंत्री, विकास मल्होत्रा, शोभा कन्याल, चन्द्र शेखर सिंह कुंवर, शेखर दानी को प्रदेश प्रचार मंत्री, दीपक रौतेला को प्रदेश उपमंत्री, राजेन्द्र सिंह बिष्ट मीडिया प्रभारी, तारा दत्त पांडेय, एन बी गुणवंत, अशोक मोंगिया, हरेंद्र बोरा को संरक्षक बनाया गया हैं। आगे जारी लिस्ट में विशेष आमन्त्रित सदस्य के लिये एन के कपिल, प्रकाश बोरा, सरदार हरपाल सिंह, डॉ बालम सिंह बिष्ट नाम शामिल हैं और अनिल खंडेलवाल मंडल अध्यक्ष, सरदार अंचित वीर सिंह महामंत्री को बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं के आँचल दुग्धशाला पहुंचा अंतरराष्ट्रीय दल, इंग्लैंड के प्रतिनिधियों ने देखी दुग्ध संयंत्र की कार्यप्रणाली

प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि शीघ्र ही दूसरी लिस्ट जारी करते हुए कार्यकारिणी का विस्तार कर कुछ और लोगों को शामिल किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि युवा इकाई, जिला इकाइयां, महानगर इकाइयों का कार्यकाल एक साल के लिए पहले ही बढ़ाया जा चुका है, जो पूर्व की तरह काम करते रहेंगे। उनका कहना था कि छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी गयी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440