प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत पंचतत्व में विलीन

खबर शेयर करें

-नम आँखों से दी उन्हें श्रद्धांजलि

समाचार सच, पिथौरागढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार पिथौरागढ़ के रामेश्वर घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके पुत्र सौरभ पंत, बड़े भाई कैलाश पंत, छोटे भाई भूपेश पंत, चचेरे भाई कैलाश पंत और प्रमोद पंत ने मुखाग्नि दी।
घाट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल, सांसद अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, सहकारिता मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट, पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक महेश नेगी, पूरन फर्त्याल, पुष्कर धामी, रितु खंडू़ड़ी, राजेश शुक्ला, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, स्वामी वीरेंद्रानंद, हयात सिंह माहरा, महेंद्र सिंह माहरा, गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला, महेंद्र सिंह लुंठी, राजेंद्र लुंठी, भाजपा महामंत्री गिरीश जोशी, वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी, गोपू महर, इंद्र लुंठी सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -   14 मार्च 2025 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

इससे पूर्व सुबह करीब 10 बजे दिवंगत मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। बड़ी संख्या में लोग स्व. पंत को श्रद्धांजलि देने के लिए आए। हर दल के नेता, नौकरशाह, अधिकारी- कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता, विधायक उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर विशेष विमान से देहरादून के बाद पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई पट्टी पर पहुंचा। जहां से वाहन से देव सिंह मैदान लाया गया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, केन्द्रीय मंत्री अश्वनि चौबे ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंची।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440