
समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर इकाई द्वारा बाजार ना खोले जाने को लेकर प्रदेश कोविड प्रभारी का पुतला फूंककर विरोध जताया तथा जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि कल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा जी के नेतृत्व में कोतवाली में गिरफ्तारी दी जाएगी। महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार में कोविड प्रभारी सुबोध उनियाल का पुतला फूंकते हुए कहा कि सरकार द्वारा कोविड -19 के नाम पर केवल व्यापारियों का शोषण कर रही है जो सरासर गलत है, जब सरकारी कार्य 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खोला जा सकता है लेकिन व्यापार नहीं। नगर महामंत्री मनोज जायसवाल ने कहा कि अभी कोविड के नाम पर व्यापार बंद कर शोषण कर रहे हैं जैसे ही बाजार खुलेगें तो सरकार जीएसटी व अन्य करों के माध्यम से व्यापारियों का शोषण करने पर आ जायेगी। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में कोविड के प्रति इतनी संवेदनशील है तो सरकार व्यापरियों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा कर दे और फिर जब तक चाहे व्यापार बंद करवा लें साथ ही व्यापारियों के बच्चों की फीस, जीएसटी, इनकम टैक्स, बिजली-पानी बिल आदि दुकानों के बंद समय तक के लिए माफ कर दे। हम अपना व्यपार आपके आदेश से पहले नहीं खोलेंगे, और सरकार को पूर्ण सहयोग देंगे लेकिन जिस तरह से सरकार व्यापारियों का शोषण कर रही है इसे किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने कहा कि यदि राज्य सरकार व्यापारियों के प्रान्तीय प्रतिनिधित्व के साथ बैठकर समाधान निकालना चाहे तो सब कुछ व्यवस्थित कर सकती है लेकिन सरकार तानाशाह बनकर कार्य कर रही है वास्तव में बाजार बंद करने से कोरोना नहीं भगाया जा सकता है कोरोना को भगाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वेक्सिनेशन और जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार करना आवश्यक है।
प्रदर्शन करने वालों में नगर युवा व्यापार के पवन वर्मा, नगर कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, प्रचार मंत्री संदीप गुप्ता, प्रदेश संघटन मंत्री हितेंद्र भसीन, जिला कोषाध्यक्ष मुरली मुलानी, सूरज लांबा, आलू फल आढ़ती अध्यक्ष कैलाश जोशी चरणजीत सिंह बिंद्रा, अरविंद चौहान, ग्रामीण अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री प्रताप जोशी, अमर जीत सिंह सेठी, संजय जोशी, नीरज गुप्ता, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता, हयात सिंह, विपिन माहेश्वरी, प्रदीप देवल,पवन सागर, रिजवान, उस्मान आदि व्यापारी प्रतिनिधि शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










