कोविड गाइडलाइन का पालन ना करने वालों पर हो सख्ती से कार्रवाई : बेबी रानी मौर्य

खबर शेयर करें

राज्यपाल ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से ली सभी जिलों में कोराना नियंत्रण पर जानकारी

समाचार सच, नैनीताल। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कोविड गाइडलाइन का पालन ना करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर में कोविड के कारण एक भी बच्चे की मौत न हो पाये ऐसी तैयारी रखें। इसके लिए हर सम्भव सहयोग शासन-प्रशासन को राजभवन की ओर से रहेगा। राज्यपाल ने समय पर शासन से वैक्सीन डोज की उपलब्धता के लिए मांग करने व सभी श्रेणियों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराये जाने तथा दूसरी डोज भी समय से दिये जाने के निर्देश दिये हैं।
मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल मौर्य कुमायूं क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति जानने के लिये अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रही थी। इस दौरान उन्होंने सभी जिलों में कोरोनो जांच, पॉजिटिविटी रेट, रिकवरी दर, वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने फ्रंट लाइन वर्कर, वैक्सीनेशन की स्थिति से भी अवगत कराया। आयुक्त कुमाऊँ मंडल अरविन्द सिंह ह्यांकी ने बताया कि वर्तमान में संक्रमण हालात चिंताजनक नहीं हैं। मंडल में कुल पॉजिटिव केस एक लाख से अधिक दर्ज किये गये थे। मामलों में लगातार कमी आ रही है।
बैठक में राज्यपाल ने तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग से सभी जनपदों में बाल रोग विशेषज्ञ, बैड, आइसीयू, ऑक्सीजन बैड आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के लिए स्वंय सेवी संस्थाओं, सीएसआर के माध्यम से पर्याप्त संसाधन रखने साथ ही ग्रामीण स्तर पर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पल्स ऑक्सीमीटर, बुखार आदि को जांचने, मरीज को ऑक्सीजन किस प्रकार दी जाये यह प्रशिक्षण दिया जाये। जिसके निर्देश सीएमओ डॉ0 भागीरथी को दिये।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

उन्होंने आईजी कुमाऊँ अजय रौतेला से ड्रग्स व नशे के विरूद्ध अभियान की भी जानकारी ली। आईजी रौतेला ने बताया कि बॉर्डर व चौक पोस्ट चौकिंग में इस बार पुलिस ने ड्रग्स व नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने चौकिंग में ड्रग्स, चरस,गांजा,नशे के इंजेक्शन, स्मैक भारी मात्रा में बरामद की है। साथ ही उन्होंने बताया कि मिशन हौसला के अन्तर्गत पुलिस ने बड़ी संख्या में कोविड संक्रमितों के लावारिस शवों के दाह संस्कार किये। व ऑक्सीजन दिलाने में भी अहम भूमिका अदा की।
राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल के पर्यटन को पुनः सदृढ़ बनाने के लिए बोट, रिक्शा, घोड़ा-खच्चर चालकों को एसओपी का पालन कराते हुए संचालन की अनुमति पर भी विचार करें। इन श्रमिकों, व्यवसायियों को राहत सामग्री के साथ-साथ अन्य जरूरी सामानों की किट भी रोजगार के पटरी पर आने तक उपलब्ध करायी जाये।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440